इन्दौर (ईएमएस) जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी भार्गव को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन मध्यप्रदेश की शहर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी नहीं होने की स्थिति से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने भार्गव को बताया कि 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों, सहायक शिक्षकों एवं नवीन शैक्षिक संवर्ग के सेवारत व सेवानिवृत लोकसेवकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान के जो आदेश जारी किए गए है उनसे अभी भी सैकड़ों पात्र इस लाभ से वंचित है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने शेष रहे शिक्षकों के चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की। आनंद पुरोहित/ 05 जून 2026