05-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) यातायात पुलिस द्वारा रूटिन चेकिंग के दौरान वाहन चोरी का एक सनसनीखेज और हैरतअंगेज मामला पकड़ाया है जिसमें बुरहानपुर का एक युवक महाराष्ट्र से चोरी के वाहन को इन्दौर में चला रहा था। और उस पर कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। मामले का पता तो वाहन के इंजन नंबर और चेसिस नंबर से चला। मामला मधुमिलन चौराहे पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाएं चेकिंग नाके का है। जहां कल ट्रैफिक एसआइ प्रकाश किरार ने एक बगैर नंबर के दोपहिया वाहन को पकड़ा और वाहन के दस्तावेज मांगें तो चालक ने किसी अन्य वाहन के दस्तावेज दिए। इसके बाद एस आई द्वारा इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर पता चला कि वाहन महाराष्ट्र से चोरी हुआ है। जिसके बाद युवक और वाहन को संयोगितागंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम निखिल महाजन निवासी बुरहानपुर बताया और वह शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वाहन के संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई में लें लिया है। आनंद कुमार/ 05 जून 2026