राष्ट्रीय
05-Jun-2026
...


- दोनों के बीच पहले था प्रेम संबंध, युवती के ब्रेकअप से था नाराज मोहाली,(ईएमएस)। मोहाली में युवक ने गुपचुप ऑफिस में घुसा और काम कर रही युवती पर पीछे से हमला कर दिया। युवती जान बचाने दौड़ती रही और युवक उसके पीछे चाकू मारता रहा। उसने 35 सेकेंड में युवती पर 30 वार किए। ऑफिस स्टाफ ने बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी उन्हें भी चाकू दिखाकर धमकाता रहा। जब उसे लगा कि युवती मर चुकी है तो उसने उसी चाकू से अपना भी गला रेत लिया। युवती की मौत हो चुकी है जबकि आरोपी अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक और युवती के बीच पहले प्रेम संबंध था। बाद में युवती ने युवक से ब्रेकअप कर लिया। इससे वह गुस्से में आ गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर युवती की लाश परिजनों को दे दी। वह डेडबॉडी पटियाला ले जा रहे हैं। पुलिस अब पूरी कहानी जानने जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक थाना फेज-11 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी हरजिंदर को गंभीर हालत में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। घटना के बाद पुलिस ने ऑफिस में जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सबूत जुटाकर ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। एसएचओ अमन बैदवान के मुताबिक मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों, आरोपी और मृतका के संबंधों का पता लगा रही है। सिराज/ईएमएस 05जून26