- एक मुसाफिर का सिर फटकर दो टुकड़े हुआ, 15 घायल भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के नजदीक रायसेन रोड पर दो बसों की आमने-सामने की भीषण भिंडत हो गई। जानकारी के मुताबिक जोरदार टक्क्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस में सवार एक यात्री का सिर फटकर दो टुकड़ो में बंट गया। एक्सीडेंट में 15 लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिनके चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई है। 10 घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रायसेन और भोपाल के नागपुर अस्पताल, लक्ष्मी स्पेशल स्पेशलिटी हॉस्पिटल सहित हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कल्पना ट्रैवल्स की बस नंबर एमपी33 जेडसी 7770 की शक्ति ट्रैवल्स की बस नंबर एमपी04 पीए 3820 से सुबह करीब 11 बजे खरबई थाना चौकी अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास टक्कर हुई है। दोनों बसें भोपाल-सागर रूट पर चलती हैं। भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों की मौत हुई है। वहीं दूसरी बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दो मृतकों की पहचान नीतेश व्यास (28) पिता एसएन व्यास, निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज और माखन लोधी (29) पिता रामबाबू लोधी, निवासी पचीपुरा, बेगमगंज के रूप में हुई है। नीतेश व्यास राष्ट्रीय स्तर के कवि थे। वे बेगमगंज से भोपाल जा रहे थे। एक शव की फिहाल पहचान नहीं हो सकी है। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही आला अफसर भी मौके पर पहुंच गये। मौके पर मौजूद लोगो का कहना है की दोनो बसो के ड्राइवर तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी दौड़ा रहे थे। मोडं पर स्पीड अधिक होने के कारण बसें संभल नही पाई और आपस में टकरा गई। - खिड़की के पास बैठे मुसाफिर हुए घायल घायलो की पहचान रायसेन के रहने वाले शिवानी लोधी (26), प्रेम (7 माह), नंदिनी (3 साल) और महेंद्र लोधी (32), कुंजीलाल (70) दोनो निवासी गैरतगंज, पुलकित अग्रवाल (32) निवासी, खंडवा, जागेश्वर, निवासी बेगमगंज के रुप में हुई है। घायलो में दो मुसाफिर भोपाल के रहने वाले है, जिनकी पहचान एसएस सोलंकी (32) निवासी, इंडस पार्क फेस-2, अयोध्या नगर और केशव सिंह पिता माधो सिंह, निवासी बैरागढ़ के रुप में हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुटी है। जुनेद / 5 जून