जबलपुर (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद लॉर्डगंज शाखा चंदना संभाग अध्यक्ष संध्या जैन शांत के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पिसनहारी मढिया एवं गुरुकुल में लगभग 150 पौधों का पौधा रोपण किया गया। पिछ ले 1 वर्ष में लार्डगंज शाखा 500 पौधों का पौधारोपण कर चुकी है । पौधारोपण अमरूद ,जामुन आम, अनार ,तुलसी, गिलोय, एलो वेरा, नीम , बरगद, आदि पौधों का किया गया। लार्डगंज शाखा द्वारा मढिया में वाटर कूलर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम मे, प्रांतीय सलाहकार रानी जैन र्शाखा अध्यक्ष मीना बडकुल ,सचिव संजना, कोषाध्यक्ष भानुप्रिया, सुनीता मैक्स, ज्योति बिग बॉस ,अंजलि ,अक्षरा, राशि, भावना, रचना ,रंजना, कल्पना शोभा, पिसनहारी मढिया के प्रधानमंत्री संजय अरिहंत कोषाध्यक्ष सुबोध कामरेड एवं जतिन उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 05 जून 2026/ 03.49