जेवरात सहित एक्टिवा ले गए चोर जबलपुर (ईएमएस)। संजीवनीनगर और रांझी थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदाते सामने आई हैं| संजीवनीनगर के गंगानगर में एक आटो चालक के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर, नगदी सहित एक्टिवा चोरी कर ले गया| वहीं रांझी में एकता कालोनी बिलपुरा में सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर व गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए| संजीवनीनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगानगर निवासी 29 वर्षीय आटो चालक अश्वनी कुमार जायसवाल गत सुबह लगभग 10.30 बजे अपनी आटो लेकर चला गया था और उसकी पत्नी चिंकी जायसवाल शाम लगभग 4 बजे अपने मायके गुजराती कालोनी गई थी| उसके बाद जब खाना खाने घर वापस आया तो देखा मेन गेट और अंदर वाले गेट का ताला टूटा था| आलमारी के लॉकर में रखे सोने के एक जोड़ी कान के लटकन, 1 पांचाली 8 पत्ते वाली तथा पूजास्थान पर रखे नगदी 15 हजार रूपये एवं आंगन में रखी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसवाई 4885 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसी तरह एकता कालोनी बिलपुरा निवासी 36 वर्षीय श्रीमति चंदा बाई चौधरी की बेटी खुशबू चौधरी की तबियत खराब होने के कारण गत दोपहर लगभग 12 बजे घर पर ताला लगाकर इलाज कराने अस्पताल घमापुर गई थी| रात होने से चांदमारी घमापुर में अपने भाई के यहां रुक गई थी| दूसरे दिन सुबह लगभग 8 बजे उसे फोन पर चोरी की सूचना मिली, सूचना मिलते ही वह अपने घर पहुंची और घर में रखे सोने के टाप्स, चांदी की पायल, 1 चूड़ी, कांसा की 6 थाली, पीतल के 4 परात, पीतल के 6 गंज, पीतल का चावल का 1 पैना, कासें की 16 ग्लास, पीतल के 6 घगरे, कांसा की 4 दोरी चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 05 जून 2026/ 05.58