जबलपुर (ईएमएस)। तिलवारा थाना अतंर्गत रमनगरा वाटर प्लांट के पास सर्विस रोड पर मोटर सायकल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक जोमेटो में डिलेवरी ब्वॉय का मोबाइल झपट्टा मारकर ले भागे| तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिपुरी चौक कोरी मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय जोमेटो डिलेवरी ब्वॉय अतुल कोरी गत दिवस अपनी मोटर सायकल होण्डा लीवो क्रमांक एमपी 20 एन पी 1658 से बिट्टू ढाबा से पार्सल लेकर डिलेवर करने सिटी जा रहा था गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिये तिलवारा जोधपुर पेट्रोल पम्प जाते समय रमनगरा वाटर प्लांट के पास सर्विस रोड पहुंचा तभी पीछे से एक बिना नम्बर की काले रंग की मोटर सायकिल में तीन लड़के उसके पास आये और एक लड़के ने अचानक उसके पास रखे रियलमी कम्पनी का मोबाइल झपटकर ले भागे| मोबाइल की कीमत लगभग 17 हजार रूपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात तीनों लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 05 जून 2026/ 05.58