जबलपुर (ईएमएस)। पाटन चौकी नुनसर में खैरी नुनसर में पुरानी रंजिश पर तीन बदमाशों ने एक मां और उसके गूंगे बेटे के साथ गालीगलौज कर बेटे के साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर जान से मारने की धमकी दी| पाटन नुनसर चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरी नुनसर निवासी 55 वर्षीय श्रीमति इत्ती बाई चौधरी गत दिवस अपने गूंगे बेटे अम्बिका चौधरी के साथ घर के आंगन में बैठी थी, तभी शाम लगभग 7.15 बजे गांव के पवन मेहरा, राजा मेहरा, रामचरण मेहरा तीनों पुरानी रंजिश पर घर के सामने आये और मां बेटे के साथ गाली गलौज करने लगे, इत्ती बाई चौधरी ने गालियां देने से मना किया तो पवन मेहरा डंडा से उसे मारने दौड़ा, तभी बीच बचाव करने आए बेटे अंबिका पर पवन मेहरा ने डंडा से हमला कर दिया, जिससे वह रोड पर गिर गया| राजा एवं रामचरण ने मारपीट कर बेटे अंबिका को धायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 05 जून 2026/ 05.59