क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर आज नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा शहर को सिंगल-यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन से मुक्त बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। निगम स्वास्थ्य अमले ने शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों में पहुंचकर ठेले वालों और दुकानदारों समझाइश देते हुए कहा कि ग्राहक को कपड़े के थैले में ही सामान दें तथा ग्राहकों को भी कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए जागरूक करें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में निगम के स्वास्थ्य अमले ने शहर के विभिन्न बाजारों में पहुंचकर ठेले वाले एवं दुकानदारों कों समझाइश दी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को सिर्फ कपड़े का थैला ही उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। जिसके स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी के निर्देषन में आज जोन 17 के वार्ड क्रमांक 39 एवं 38 में ठेले वालो और लोगो को समझाया गया कि दुकानदार को ग्राहक घर से कपड़े का थेला लेकर ही सामान लेने आये तथा दुकानदार एवं ठेले वाले भी कपडे के थेले में ही सामान दें। इस अवसर पर जेड एच ओ श्री राजेंद्र करोसिया, डब्लू एच ओ श्री राहुल पथरोल, सहायक श्री परमानंद आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय 16 के वार्ड क्रमांक 35 एवं 37 व्यावसायिक क्षेत्र लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी एवं एबी रोड मुख्य बाजार, नई सड़क, गस्त का ताजिया, राम मंदिर चौराहा एवं फालका बाजार साप्ताहिक हाट बाजार में दुकानदारों एवं ठेले वालों को अमानक पॉलीथिन का उपयोग न करने की समझाइष दी गई। साथ ही वार्ड 46 के  व्यवसायिक क्षेत्र में  कपड़े के थैले उपयोग करने के पोस्टर लगाए गए। इस अवसर पर जेडएचओ महेश पथरोड़, सहायक धर्मेन्द्र डागोर एवं सुपरवाइजर बृजमोहन खरे उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल कॉलोनी में मेंन रोड पर कचरा फेंकने पर जुर्माना कार्रवाई की गई। जिसमें 2500 रूपये का जुर्माना किया गया। कार्रवाई में जेडएचओ श्री पवन धवल, डब्ल्यूएचओ 32 पिंकल जादौन, फ्लाइंग स्क्वायड टीम सदस्य करोसिया, मनोज भारती, नंदेश करोसिया एवं सुपरवाइजर श्री दिलीप गौतम उपस्थित रहे।