क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


- चौथे दिन बेमियादी हड़ताल जारी, स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं पर पड़ रहा व्यापक असर मंडला (ईएमएस)। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर की जा रही बेमियादी हड़ताल को चौथे दिन भी जारी रखा। हड़ताल का व्यापक असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने मिल रहा है, चौथे दिन शुक्रवार को कई उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो सका है, गर्भवती महिलाओं की जांच भी नहीं हो सकी। संविदा स्वास्थ्य संगठन के जिला संयोजक अर्जुन सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा कराने आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को सभी सुविधा देने की घोषणा जनवरी 2025 मै की गई थी लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा अब तक मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा नहीं किया गया है। एक साल से अधिक समय बाद भी सिर्फ बैठक ही की जा रही है जिससे संविदा कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य हुए है। टीकाकरण और रिपोर्टिंग प्रभावित हड़ताल का असर सभी तरह की स्वास्थ्य सेवा और रिपोर्टिंग समेत हितग्राही मूलक योजनाओं के भुगतान पर पड़ा है शुक्रवार को टीकाकरण और ऑनलाइन एंट्री का कार्य प्रभावित हो गया है। जननी सुरक्षा योजना प्रसूति सहायता योजना के भुगतान अटक गए है। संविदा कर्मियों की यह हैं मांग संविदा कर्मियों की मुख्य मांग एनपीएस का लाभ दिया जाना स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रतिवर्ष दस प्रतिशत वेतन वृद्धि दिया जाना ग्रेड पे में सुधार समेत अन्य मांग शामिल है। हटाने की धमकी पर पीछे नहीं हटे संविदा कर्मी संविदा कर्मियों की हड़ताल के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के अधिकारियों द्वारा लगातार टर्मिनेशन की कारवाही करने की बात कर हड़ताल समाप्त करने दबाव बनाया जा रहा है लेकिन संविदा कर्मियों का कहना है कि संगठन उन्हीं मांगो को लेकर आंदोलन कर रहा है जिनका लाभ देने मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई है इसलिए किसी भी दबाव में संविदा कर्मी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026