क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


- घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शाजापुर (ईएमएस)। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर एक हंसते-खेलते परिवार के सफर को हादसे में तब्दील कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। एक परिवार बाइक पर सवार होकर मक्सी से गुना की तरफ जा रहा था। जैसे ही वे बिजाना जोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार चारों लोग छिटक कर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान अमरसिंह पिता सुंदरलाल, कलाबाई पति अमरसिंह, आयुष पिता अमर सिंह, रवीना पति लखन के रूप में हुई है। ईएमएस/ राजेश कलजोरिया/ 05 जून 2026