क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मां सेवा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण फाउंडेशन, साईं राम अखंड सेवा समिति तथा श्री परशुराम सेना द्वारा अरविंदो हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला एवं त्रिलोक खत्री के अनुसार शिविर में जांच के दौरान लोगों को निशुल्क चश्मों का वितरण तथा आई ड्रॉप भी प्रदान किए गए वहीं चयनित मरीजों के आपरेशन निशुल्क कराएं जाएंगे। शिविर में प्रकाश शर्मा, सुभाष धौलपुर, प्रकाश सेरोके, वीरेंद्र शर्मा, विजय नीमा, नमन दुबे, भूपेन तिवारी, छोटू उस्ताद सहित बड़ी संख्या में परशुराम सेना सैनिक उपस्थित रहे। शिविर में आए सभी लोगों को भोजन कराया गया। आनंद पुरोहित/ 05 जून 2026