क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती संध्या सोनू कुशवाह, श्रीमती उपासना संजय यादव, श्रीमती लक्ष्मी सुरेष गुर्जर, श्रीमती मोनिका मनीष शर्मा, श्री शकील मंसूरी, श्री विनोद यादव माठू, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव, श्री प्रदीप तोमर सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्वालियर महानगर को आगामी दिवसों में 01 दिवस छोड़कर (01 दिवस) पेयजल उपलब्ध कराने बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव वापिस किया गया। इसके साथ ही समर्थ दिव्यांगजन पुनर्वास स्थानीय निधि योजना की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अन्तर्गत नगर पालिका निगम ग्वालियर में प्रस्तावित सीबीजी (कम्प्रेसड बायो गैस) अन्तर्गत परियोजना हेतु वित्तीय स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम परिसर में निर्मित बैम्बू रेस्टोरेन्ट को 10 वर्ष के लिये मासिक लायसेंस शुल्क पर आबंटन हेतु प्राप्त ऑफर स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण अन्तर्गत अटल द्वार से हीरानगर तक डामरीकरण रोड निर्माण की पुनः निविदा आमंत्रण की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही द्वारिका नगर योजना के अंतर्गत ग्वालियर एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही केवल खरीदी मामले में गठित समिति के संयोजक श्री नाथूराम ठेकेदार द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।