- सिंगल कैफ़े छवि से आगे फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट के रूप में ब्रांड का विस्तार; शेफ-फाउंडर पुष्पेंद्र सिंह ने तैयार किया विशेष मेन्यू इंदौर (ईएमएस)। शहर के प्रतिष्ठित कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने व्यावसायिक विस्तार के तहत संडे ब्रन्च शुरू करने की घोषणा की है। आगामी रविवार, 07 जून से आरंभ हो रही इस पहल का उद्देश्य द क्रश कॉफी को सिर्फ़ एक कैफ़े की पारंपरिक छवि से आगे बढ़ाकर एक फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट के रूप में स्थापित करना है। हर रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित होने वाले इस ब्रन्च की थीम लेज़ी संडे, लाइव्ली प्लेट्स रखी गई है, जहाँ ब्रेकफ़ास्ट और लंच के चुनिंदा व्यंजनों का विशेष मेन्यू परोसा जाएगा। संस्थान के फाउन्डर-डायरेक्टर और चीफ शेफ पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने इस नवाचार पर कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ कॉफी परोसना नहीं, बल्कि एक संपूर्ण खान-पान का अनुभव प्रदान करना है। यह ब्रन्च परिवारों और मित्रों को सप्ताहांत पर एक साथ समय बिताने का अवसर देगा। शेफ सोलंकी ने इस मेन्यू को पारिवारिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है, ताकि युवाओं के साथ-साथ परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को भी उनकी पसंद का माहौल मिल सके। ब्रन्च में सलाद, सिग्नेचर फ़ूड कॉम्बो, डेज़र्ट और मॉकटेल के साथ कॉफी से प्रेरित विशेष व्यंजन शामिल होंगे। स्वाद में नयापन बनाए रखने के लिए प्रबंधन आगामी दिनों में मौसम के अनुकूल सीजनल ब्रंच फ़ेस्टिवल्स भी आयोजित करेगा। प्रकाश/05 जून 2026