05-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, दौलतगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्राह्मण बच्चों द्वारा परिक्रमा करते हुए पेड़ लगाओ जीवन बचाओ धरती को फिर से स्वर्ग बनाओ हरियाली से भी मुस्कान है यही प्रगति का असली सम्मान है । पौधों को बचाने हरियाली का संकल्प लिया। तुलसी का महत्व बताते हुए सकल ब्राह्मण महासमिति के कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि हर ब्राह्मण के घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए। सनातन धर्म में तुलसी की परिक्रमा करने से सुख,समृद्धि,शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य, वैभव की प्राप्ति होती हैं। तुलसी पत्र का सेवन करने से उत्तम स्वास्थ्य की वृद्धि के साथ बुद्धि मानता का प्रभाव बढ़ता है। वायु मंडल को शुद्ध करने में तुलसी का सर्वोच्च स्थान है। वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री जी के मुख्य आचार्यत्व में पूजन हुआ। परिक्रमा प्रभय,बब्या , दीपा, मिस्टी, प्रियांशी, वंशिका, आर्या भारद्वाज ने लगाई।संचालन संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा ने किया। आभार डॉ मुन्नालाल शर्मा ने किया।