सभी मंडलों में लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प जबलपुर (ईएमएस)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शहरभर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए। संभागीय भाजपा कार्यालय सहित महानगर के सभी 18 मंडलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज की उपस्थिति में सिंदूर का पौधा रोपा गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुनील साहू / शहबाज / 05 जून 2026/ 07.00