राज्य
05-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)। श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में श्री कृष्ण गौशाला परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर कथा व्यास आचार्य डॉ. गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ‘मनु’ ने सत्संग और संत सेवा की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संतों का संग मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति, सद्बुद्धि और ईश्वर भक्ति का संचार करता है तथा मुक्ति के द्वार खोलता है।कथा में पुराणों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण के श्रवण और मनन से ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का उदय होता है। अजामिल चरित्र और नृसिंह अवतार प्रसंग के माध्यम से उन्होंने भगवन्नाम की महिमा तथा भक्तों की रक्षा के लिए भगवान की तत्परता का वर्णन किया।कार्यक्रम में वैष्णवाचार्य पं. उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कथा के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अरुण गर्ग, राकेश बंसल, अतुल अग्रवाल, प्रदीप राजगढ़िया, श्याम अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, आनंद गोयल, श्यामसुन्दर शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, अमित कुशवाहा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 05 जून 2026