राज्य
05-Jun-2026


:: 30 जून तक हर शनिवार को स्कूलों में लगेगा शिविर; अभिभावकों से पहुँचने की अपील :: इंदौर (ईएमएस)। प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय (निजी) स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार, जिन विद्यार्थियों की यह आईडी अब तक नहीं बन पाई है, उनकी सुविधा के लिए इस पूरे महीने विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत शनिवार, 6 जून को जिले के सभी विद्यालयों में मेगा अपार दिवस के रूप में होने जा रही है। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए 30 जून तक हर शनिवार को स्कूलों में इन विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे शनिवार को अपने-अपने स्कूलों में पहुँचकर अपार आईडी बनवाने की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा करें। :: वंचित बच्चों के लिए विशेष फोकस :: शनिवार को आयोजित होने वाले मेगा अपार दिवस के तहत स्कूलों का मुख्य फोकस उन विद्यार्थियों पर रहेगा, जो किसी कारणवश इस प्रक्रिया से छूट गए हैं। स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे छूटे हुए बच्चों के अभिभावकों से सीधा संपर्क कर उन्हें स्कूल बुलाएं और मौके पर ही आईडी जनरेट करने की प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूर्ण करवाएं। प्रकाश/05 जून 2026