राज्य
05-Jun-2026


देहरादून (ईएमएस)। मैड संस्था के पन्द्रह साल पूरे होने पर सात जून को प्रातः पांच बजे परेड ग्राउंड से विभिन्न वर्गों में प्लास्टिक मुक्त मैडाथाॅन दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अभी से ही तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरची बिष्ट ने कहा है कि सूखती और मरती नदियों को बचाने के लिए भारत की सबसे बड़ी प्लास्टिक मुक्त मैराथन देहरादून विश्व पर्यावरण सप्ताह प्रमुख छात्र एक्टिविस्ट ग्रुप जो पूरी तरह से अपने युवा सदस्यों की पॉकेट-मनी से संचालित होता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के रूप में मैडाथाॅन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मैडाथाॅन में चार से पांच हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मैडाथॉन इस बार एक बेहद संवेदनशील स्थानीय थीम के तहत आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एक बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाना है, जो युवाओं और नागरिकों को शहर के लुप्त होते जल निकायों को बचाने, प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदारी से निपटान, जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एकजुट करेगा। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/05 जून 2026