राज्य
05-Jun-2026
...


पीएमएस डॉ. सोनी बोले अस्पताल संचालन में सभी का सहयोग लेते हुए देगें सभी को सम्मान हरिद्वार (ईएमएस)। जिला अस्पताल हरिद्वार के नये पीएमएस डॉ. एसके सोनी के पद भार सम्भालने के बाद चिकित्सकों, नर्सिग अधिकारियों व स्टॉफ का अपने-अपने तरीके से उनका स्वागत करते हुए उनको बधााई दी जा रही है। इसी क्रम में नर्सिग अधिाकारियों ने भी डॉ. एसके सोनी को पीएमएस बनने पर कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत करते हुए बधााई दी। इस दौरान पीएमएस डॉ. सोनी ने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के साथ मधुरता का व्यवहार करते हुए उनको स्वास्थ्य सेवाए उपलब्धा कराई जाए। यदि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाए देने में अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती हैं तो उनको तत्काल अवगत कराया जाए। जिसका समाधान किया जा सकें। लेकिन किसी भी प्रकार से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में कोई रूकावट नहीं आनी चाहिए। अस्पताल में हम सब को एक टीम की तरह काम करते हुए अपने जिम्मेदारियों को निर्वाहन करना है। उन्होंने कहा कि यदि नर्सिग अधिकारियों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होती हैं तो उसको भी उन्हें अवगत कराया जाए। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों, नर्सिग अधिकारियों समेत अन्य स्टॉफ को होने वाली समस्याओं का समाधाान तत्काल कराया जाएगा। लेकिन अस्पताल में ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल के संचालन में सभी का सहयोग लेते हुए उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा। नर्सिग अधिकारियों ने पीएमएस डॉ. सोनी को भरोसा दिलाया हैं कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सरकार की ओर से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाए उपलब्धा कराते हुए उनके द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में अगर कोई अडचन आती हैं तो उन खामियाओं को उनके संज्ञान में लाया जाएगा, ताकि उन खामियाओं को समय रहते पूरा किया जा सकें। पीएमएस डॉ. एसके सोनी का स्वागत व बधाई देने वालों में मैटरन सुषमा सिंह, बीनू नंदा, हिमांशु जोशी, प्रिंया चैहान, हिमांनी खन्ना, विजय लक्ष्मी, रूचिका चैहान, ममता, सीमा आदि शामिल रही। (फोटो-21) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/05 जून 2026