इन्दौर (ईएमएस) डीएवीवी के कुलगुरु आरके सिघई और एडी. पुलिस कमिश्नर सीमा अलावा के आतिथ्य में स्थानीय प्रितमलाल दुआ सभागृह में देवी अहिल्या जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक सम्मान समारोह में कर्मवीर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट एवं अनंत सेवा न्यास द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ सेवाएं देने वाली 31 नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा बाल कल्याण समिति की अनिता साहू एवं बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता सदस्य संगीता सिह को देवी अहिल्या गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो नन्हीं बालिकाओं ने देवी अहिल्या के जीवन को लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। समारोह में अतिथि स्वागत मौनिक मालवीय एवं रेणुका चंदेल ने किया। आभार संस्था प्रकाश मानावत ने माना। आनंद पुरोहित/ 06 जून 2026