क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


- 11 श्रद्धालु जबलपुर रेफर, दुर्ग से वृंदावन जाते समय जबलपुर के नजदीक हुए हादसे का शिकार जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर संभाग के मंडला के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में मोइयानाला के पास शनिवार 6 जून की सुबह लगभग 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जबलपुर की ओर आ रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई | पलटने से उसमें सवार लगभग 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर में रेफर किया गया है | बस में लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे, जो छत्तीसगढ़ के दुर्ग से उत्तर प्रदेश के वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। आ0वाज सुनकरन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को एम्बुलेंस से बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया तथा कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया। बीजाडांडी थाना प्रभारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। वहीं हादसे के बाद बाकी यात्रियों को पास के राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सुरक्षित ठहराया गया है। प्रशासन की ओर से उनके भोजन और रहने की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ...../ ईएमएस / 06 जून 2026