व्यापार
06-Jun-2026


नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। मोबाइल उपभोक्ताओं को अगले 3 से 6 महीनों में रिचार्ज करना महंगा पड़ सकता है। एक टेलीकॉम एनालिस्ट के मुताबिक टैरिफ में करीब 10 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि महंगे प्लान्स की ओर ग्राहकों के बढ़ने से कंपनियों का एआरपीयू भी लगातार बढ़ रहा है, जबकि भारती एयरटेल की फंड जुटाने की संभावनाएं भी मजबूत दिख रही हैं। उनका कहना है कि महंगाई से जुड़ी चिंताओं के बावजूद टैरिफ बढ़ोतरी को ज्यादा समय तक टाला जाना मुश्किल दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि टेलीकॉम कंपनियों को बहुत बड़ी टैरिफ बढ़ोतरी की जरूरत नहीं है। इसकी वजह यह है कि पिछले कुछ सालों में टैरिफ बढ़ने का असर एवरेज रेवेन्यू पर यूजर पर काफी पॉजिटिव रहा है। यानी कंपनियां सीमित टैरिफ बढ़ोतरी के जरिए भी अपनी प्रति ग्राहक कमाई में अच्छी बढ़ोतरी करने में सफल रही हैं। सतीश मोरे/06जून ---