तृणमूल कांग्रेस विधायक रहमान ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप कोलकाता,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा के हरिश्चंद्रपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोतीबुर रहमान ने पार्टी पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के दो-तिहाई विधायक भ्रष्ट हैं। रहमान का आरोप है कि क्षेत्र का शोषण करते हुए, पिछले 15 सालों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूटपाट की गई, जिससे एक नई तृणमूल खड़ी कर दी गई है। रहमान ने कहा कि ममता बनर्जी का इस्तेमाल लूट के लिए किया जा रहा है और अब जांच के डर से ममता पीछे हट गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऋतब्रत समेत करीब 60 विधायकों पर आरोप लगाए हैं, मालदा में टीएमसी के 6 विधायकों में से चार विधायक ऋतब्रत के साथ खड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रहमान सोशल मीडिया पर लाइव आए और तृणमूल कार्यकर्ताओं से ममता बनर्जी के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। दूसरी ओर, सुजापुर की विधायक सबीना यास्मीन मोतीबुर रहमान के बयान से नाराज हैं। सबीना ने सवाल उठाया कि क्या रहमान विधानसभा से बाहर रहेंगे। वहीं, बीजेपी ने इस घटना की निंदा की। ओम प्रकाश घोष ने कहा कि तृणमूल के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। अब झंडा थामने वाला कोई नहीं बचेगा। कोलकाता के मेयर और टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने अपने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी के अंदर जारी राजनीतिक हलचल के बीच हकीम के इस फैसले को अहम माना जा रहा है। इस्तीफे के बाद फिरहाद हकीम ने कहा कि वह अब पहले की तरह काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पद पर बने रहना उनके लिए उचित नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी जगह जो भी यह जिम्मेदारी संभालेगा, उसे उनकी ओर से शुभकामनाएं। सिराज/ईएमएस 06जून26