भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए रिक्त होने वाले तीन स्थानों की पूर्ति हेतु द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। रजनीश अग्रवाल एवं तरुण चुग ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। .../ 6 जून /2026