राज्य
06-Jun-2026
...


- ब्राह्मण समाज के युवाओ ने की लाबिंग तेज, नहीं मिल रहा कोई बेदाग ब्राह्मण चेहरा दमोह(ईएमएस)। ब्राह्मण समाज से होगा दमोह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कोर कमेटी में हुआ निर्णय ब्राह्मण समाज के युवाओ ने की लाबिंग तेज, नहीं मिल रहा कोई बेदाग ब्राह्मण चेहरा जैसे जैसे तारीख गुजर रही हे वैसे वैसे युवाओ की धड़कन भी बड़ती जा रही हे ब्राह्मण समाज से युवा मोर्चा कोर कमेटी में में हुए निर्णय उपरांत ब्राह्मण चेहरो के आकाओ ने अपने चेहरो को अध्यक्षपद हेतु लॉबिंग तेज कर दी हे जहाँ एक ओर राजधानी में लंच पॉलिटिक्स कर अपने चेहरे की दावेदारी मजबूत की जा रही वही अन्य चेहरे भोपाल में कार्यालय कार्यालय परिक्रमा कर रहे है नहीं मिला रहा बेदाग ब्राह्मण चेहरा। क्या संस्कारों की बात करने वाली पार्टी तोड़ेगी संस्कार साफ़ स्वच्छ और निष्पक्ष बेदाग छवि के चेहरो को पार्टी का पदाधिकारी बनाने वाली पार्टी पूर्व में ही किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष को लेकर अपनी किरकिरी करा चुकी हे येसे में सवाल यह उठता हे की पार्टी किस युवा चेहरे को मौका देगी क्यों की वर्तमान में समस्त दावेदार पूर्व में किसी ना किसी कारण विवाद में रहे हे वैभव तिवारी- इनके लिए पूर्व वित्त मंत्री ओर वर्तमान विधायक के बेटे ओर जमकर लाबिंग कर रहे हैं लेकिन उम्र का बंधन और इनकी फ़र्म महाकाल कंस्ट्रक्शन द्वारा नगर पालिका दमोह में किए भ्रष्टाचार जिसकी जाच के आदेश तत्कालीन कलेक्टर सुधीर कोचर ने दिए पीछा नहीं छोड़ रहे साथ ही पार्टी द्वारा युवा मोर्चा के लिए तय की गई गाइडलाइन को यह पार कर रहे है साथ ही पूर्व का कोई संगठनात्मक अनुभव नहीं है राजुल चौराहा- भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस से भाजपा में आए राहुल सिंह के जमकर लॉबिंग कर रहे हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन से नज़दीकिया इनकी राह का रोड़ा शिवेन्द्र तिवारी- भाजपा जिला अध्यक्ष की पहली पसंद बने हुए है और स्वयं भाजपा जिला अध्यक्ष इनको युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाएं हुए है साथ की पूर्व में विधार्थी परिषद का लाभ भी इन्हें मिल रहा है लेकिन स्थानीय नगरीय निकाय चुनाव में कई वार्डो में कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर प्रचार करना इनके लिए गले की हड्डी बन गई है साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष के अलावा अन्य कोई भी पार्टी पदाधिकारी इनसे सहमत नहीं है। स्थानीय वरिष्ठ नेता तो इनको पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर करने के लिए पत्र भी लिख चुके है साथ ही कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष की जीत ख़ुशी का इज्ज़हार करते हुए फोटो खूब वायरल हो रही हैं गौरव चौराहा- इनके पिता जी जनसंघ के समय से पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी में अनेकों दावित्यों का निर्वहन कर चुके है इन्हें किसी नेता का करीबी तो नहीं माना जा रहा मगर परिवार का पार्टी के प्रति समर्पण के माध्यम से यह अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे है उम्र का पैमाना भी सटीक बैठ रहा हैं संगठनात्मक अनुभव का लाभ भी मिलेगा अन्य दावेदार जो अब उम्मीद छोड़े बैठे विवेक मोदी- विधार्थी परिषद के विभाग सयोजक रह चुके है पूर्व प्रांत सह संगठन मंत्री ओर वर्तमान युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा के करीबी पूर्व में भी जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल थे। जैन चेहरा बेदाग छवि और युवा मोर्चा में अनेक पद पर रहने का लाभ इन्हें मिल सकता है अनुराग नेमा- संघ पृष्ठभूमि से जुड़े युवा नेता अनुराग नेमा का नाम भी गंभीर दावेदारों में माना जा रहा है। संगठनात्मक सक्रियता और संघ की पृष्टभूमि के चलते निर्विवाद चेहरा व कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं में गिने जा रहे हैं। कार्तिक शेलार-कार्तिक शैलार वर्तमान में युवा मोर्चा जिला महामंत्री हे इनकी नियुक्ति सीधे महामंत्री के पद पर तत्कालीन दमोह सांसद प्रहलाद पटेल जी के द्वारा कराई गई थी वर्तमान केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल से नजदीकी का फायदा इनकी दावेदारी प्रबल करता हे मगर महामंत्री के पहले संगठन में कोई पद नहीं होने के कारण अनुभव नहीं हे ईएमएस/06/06/26