जबलपुर (ईएमएस)। डीएन जैन बोर्डिंग हाउसिंग सोसाइटी के सहयोग से अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद चेतना संभाग एवं आदिनाथ शाखा गोलबाजार के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जैन बोर्डिंग परिसर में 200 गमलों की एक सुंदर बगिया का निर्माण किया। इस अवसर पर छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों के साथ-साथ फलदार, सब्जी एवं औषधीय (जड़ी-बूटी) के 10 विशेष पौधे भी लगाए। संचालन श्रीमती लता जैन के द्वारा किया गया एवं मंगलाचरण श्रीमती साधना (गायिका) के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि बोर्डिंग सोसाइटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन जुग्गू, श्रीमान मंत्री संजय सिंधई, शैलेष आदिनाथ, अध्यक्ष समिधा जैन, सचिव विभा, कोषाध्यक्ष अल्का जैन, डॉ. कुसुम जैन, विजयलक्ष्मी जैन, निशा चौधरी, मणि जैन, उषा सिंघई, रश्मि पारस, अर्चना मलैया, सीमा, रूपाली, सविता, प्रियंका, मधु जैन, इंदिरा जैन, अर्चना राजनीश ,प्राची, मनीषा, रागिनी, मंजु, नीति, नीतू, अल्पना आदि उपस्थित रही । सुनील साहू / मोनिका / 06 जून 2026/ 05.51