कानपुर नगर (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के जाजमऊ क्षेत्र के सोलंकी धर्मकांटा के पास शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब सवा दस बजे यह हादसा उस समय हुआ जब अहिरवां क्षेत्र में सीताराम नगर निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा (62) अपनी पत्नी आशा देवी (60) के साथ स्कूटी से सिद्धनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे कि सोलंकी धर्मकांटा के पास उनको ट्रक ने रौंद दिया। सड़क हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जितेन्द्र 06 जून 2026