राज्य
इन्दौर (ईएमएस) करीब 35 वर्षों तक निगम में विभिन्न दायित्वों, कर्तव्यों का ईमानदारी और सफलतापूर्वक निर्वहन कर नगर निगम के राजस्व विभाग प्रभारी निरंजन सिंह चौहान के निज सहायक और रजिस्टार कार्यालय स्थित निगम काउंटर के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी राजेन्द्रसिंह राठौर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्त होने पर अनिल आगा के नेतृव में विदाई समारोह के आयोजन में रजिस्टार कार्यालय निगम काउंटर पर पदस्थ कमर्चारियों ने उनका स्वागत कर उनके मंगल भविष्य की कामना कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर स्टाफ के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। आनंद पुरोहित/ 06 जून 2026