राज्य
इन्दौर (ईएमएस) हिंदी परिवार के अध्यक्ष हरेराम बाजपेयी के मुख्य आतिथ्य में शब्द सागर समूह द्वारा महालक्ष्मी मंदिर उद्यान परिसर में पर्यावरण चर्चा के बाद पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. योगेन्द्रनाथ शुक्ल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शीला चंदन ने सरस्वती वंदना से की। संस्था संरक्षक प्रो. अखिलेश राव, शब्द सागर समूह की अध्यक्ष कल्याणी गुप्ता ने विषय की जानकारियां दी। कार्यक्रम में प्रदीप नवीन, मुकेश तिवारी, देवेंद्रसिंह सिसौदिया, अरुण अपेक्षित, संध्या ब्यावर, सुब्रतो बोस, राजेश मकवाना, डॉ. पूनम ज्वैल, रमा गुप्ता उपस्थिति थे। संचालन स्वाति सिंह ने किया। आभार शशि चंदन ने माना। आनंद पुरोहित/ 06 जून 2026