लेख
07-Jun-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, द्वितीय ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, अष्टमी, सोमवासरे, पू.भा. नक्षत्रे, वि/प्री योगे, वालव करणे, कुंभ की चंद्रमा, रवि 35/25 व्यापार धान्य छेदन मुर्हूत तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उद्यमी, लेखापाल, व्यवसायी, उन्नतिशील, गुणवान, धनवान होगा। मेष राशि :- स्वभाव में आकस्मिक परिवर्तन से सफलता निश्चय ही मिलेगी। वृष राशि :- कार्य में सफलता मिले, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, शत्रु कमजोर होगा। मिथुन राशि :- यह सप्ताह व मास उत्तम फलकारक है, अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कर्क राशि :- नौकरी में व्यवधान हो सकता है, व्यवसाय ठीक नहीं चलेगा, ध्यान रखें। सिंह राशि :- आप आनंद का अनुभव करेंगे, केतु ग्रह पीड़ा कारक है, आपसी मतभेद बने। कन्या राशि :- मनोरंजन से अति हर्ष होवे, व्यवसाय में लाभ होगा, रुका कार्य अवश्य होगा। तुला राशि :- पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी, आमोद-प्रमोद में विशेष ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- मानसिक तनाव आकस्मिक बढ़ेगा, स्वजनों की सहानुभूति अवश्य होगी। धनु राशि :- व्यवसाय की उन्नति से आर्थिक स्थिति में विशेष सुधार होगा। मकर राशि :- विलास सामग्री का संचय होगा, अधिकारी वर्ग की कृपा का लाभ मिलेगा। कुंभ राशि :- इष्ट मित्रों से अच्छा सहयोग मिले, उत्तम लाभ के योग बनेंगे, ध्यान दें। मीन राशि :- गृह-कलह, हीन मनोवृत्ति, शारीरिक परेशानी अवश्य बनेगी, व्यवसाय उत्तम होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका