राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के मोतीनगर में देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फुटपाथ पर सो रहे युवक को कुचल दिया। गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/ जून /2026