क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


- बुजुर्ग महिला सहित दो घायल - गुस्साये लोगों ने कार में की तोड़फोड़, पलटा दी कार भोपाल(ईएमएस)। श्हार के कोहेफिजा थाना इलाके में स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। घटना से गुस्साये मौके पर मौजूद लोगों ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही कार पलटा दी। मिली जानकारी के अनुसार, हमीदिया अस्पताल परिसर में एक कार काफी तेज स्पीड से आ रही थी। इसी दौरान कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चलती बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। एक्सीडेंट में गीता सेन (44) पति प्रहलाद सेन निवासी पिपलानी और जावेद नाम का एक युवक भी घायल है। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद लोगो के मुताबिक कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। कार चालक की लापरवाही और तेज स्पीड से नाराज भीड़ ने हंगामा करते हुए कार में जमकर तोड़फोड़ कर उसके शीशे तोड़ दिए और बाद में कार को सड़क पर पलट दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं कोहेफिजा थाना पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। हादसे में कार चालक की भूमिका और कारणों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 7 जून