राज्य
07-Jun-2026
...


जीव दया पर्यावरण की रक्षा सेवा कार्यों का संकल्प भोपाल(ईएमएस)। श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ। धर्म ध्वजा के तले चौक जिनालय से भगवान जिनेंद्र की भव्य शोभा यात्रा निकली। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में श्रद्धा - भक्ति, आस्था का अभूतपूर्व संगम दिखाई दिया। भगवान जिनेंद्र का अभिषेक जाप अनुष्ठान के साथ विधान मंडल की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा दी। आचार्य विद्या समय सागर के शिष्य निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में विगत आठ दिनों से निरंतर श्रद्धालु भौतिक सुख सुविधाओं का त्याग कर भगवान सिद्ध की आराधना में लीन थे। विश्व शांति बंधुत्व का संदेश देते शोभा यात्रा में भगवान जिनेंद्र का रथ श्रद्धा भक्ति का केंद्र था। मुनि संभव सागर महाराज ने कहा धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन का भी प्रयोजन होना चाहिए। पूजा अर्चना के साथ सभी परस्पर सहयोग के साथ जीव दया, अहिंसा, पर्यावरण की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहें। अविनाश भैया के निर्देशन में धार्मिक क्रिया हुई। प्रमुख पात्र सो धर्म इंद्र प्रियंका महेंद्र, श्री पाल मेना सुंदरी ऋषभ मंजू, कुबेर आशा विजेंद्र, ध्वजारोहन कर्ता विनोद विपिन एम पी टी, शांति धारा कर्ता मनोज प्रीति बांगा, महाज्ञानायक प्रतिभा सचिन, यज्ञ नायक पूर्ति शशांक आदि प्रमुख पात्रों द्वारा मंडल पर अरघ अर्पित किए। इस अवसर पर प्रतिभा सचिन,पूर्ति शशांक जैन,कमला विजेंद्र,शोभा निर्मल जी,चंदा दीदी, निर्मला अजित, मौजूद थे। अंशुल जैन / 07 जून, 2026