राज्य
07-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मैसूर के मूर्तिकार अरुण कुमार द्वारा बनाई शिवजी की दिव्य पंचमुखी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सुपर कॉरिडोर स्थित सिंगापुर लाइफस्टाइल टाउनशिप में एक भव्य समारोह आयोजित कर की गई। प्रतिमा की विशेषता है कि सदाशिव पंचमुखी महादेव के पांचों मुखी स्वरूप के एकसाथ दर्शन होते हैं। महेश भाई पंड्या के अनुसार इस शिवजी की इस दिव्य पंचमुखी प्रतिमा को बनाने में तकरीबन 6 महीने लगे। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हितेश पंड्या, स्मिता पंड्या के सानिध्य में की गई। प्राण प्रतिष्ठा हेतु स्थान सिंगापुर ग्रुप के अश्विन मेहता व राधेश्याम गुप्ता ने उपलब्ध कराया है जिसके लिए उनका आभार भी व्यक्त किया गया। आनंद पुरोहित/ 07 जून 2026