राज्य
07-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में क्रीड़ा भारती की इंदौर ईकाई द्वारा विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आज सुबह साइकिल रैली निकाली। रैली सुबह 7 बजे राजबाड़ा से शुरू हो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः राजबाड़ा पर संपन्न हुई। रैली में 5 साल के बच्चे से लेकर 75 साल की आयु तक वालों ने सहभागिता की और फीट और स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाई। आयोजकों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया। रैली में हरीश डागुर, हरदीप सिंह रूप्पल, राहुल, अभय लक्कड़, राजू गौतम, गोवर्धन, रंजन पंवार, संगीता, दक्ष सिंह गौड, वीरेंद्र पंवार, योगेश पुरोहित, राकेश मिश्रा, प्रेम दुआ, मिथिलेश, राकेश सिरसिया आदि शामिल हुए। आनंद पुरोहित/ 07 जून 2026