क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


देवास(ईएमएस)। आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 और 9 जून 2026 को जिला देवास के छह डाकघरों में विशेष आधार नामांकन एवं अपडेट अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। उप संभाग देवास सहायक अधीक्षक कैलाश चौहान ने बताया कि अभियान के तहत प्रधान डाकघर देवास सहित सोनकच्छ, हाटपिपलिया, कन्नौद, खातेगांव एवं बागली उप डाकघरों में आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी। नागरिक यहां नए आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारियों का अपडेट भी करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि डाक विभाग द्वारा भारत सरकार के निर्धारित शुल्क के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के सफल संचालन एवं अधिक संख्या में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए संबंधित डाकघरों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं, ताकि लोगों को त्वरित एवं सहज सेवाएं मिल सकें। डाक विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित डाकघरों में पहुंचकर आधार संबंधी कार्य पूर्ण कराएं। चौहान / 07 जून, 2026