क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


देवास(ईएमएस)। देवास के अंतरराष्ट्रीय राइफल निशानेबाज व कोच सुयश कसेरा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए आई.एस.एस.एफ एकेडमी (फिनलैंड) का प्रतिष्ठित आई.एस.एस.एफ सी डिप्लोमा लाइसेंस कोर्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है। इस कोर्स के लिए विश्वभर से केवल 30 राइफल कोचों का चयन किया गया था, जिनमें मध्यप्रदेश के देवास जिले से सुयश कसेरा एकमात्र प्रतिनिधि रहे। सुयश इससे पहले आई.एस.एस.एफ डी कोचेस डिप्लोमा लाइसेंस कोर्स , फिनलैंड तथा एन.आर.ए.आई का नेशनल कोचेस कोर्स भी सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल देवास जिले बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के निशानेबाजों के लिए गौरव का विषय है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग शिक्षा प्राप्त करने के बाद सुयश का अनुभव और तकनीकी ज्ञान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनकी इस सफलता से देवास का नाम अंतरराष्ट्रीय शूटिंग जगत में और अधिक गौरवान्वित हुआ है। चौहान / 07 जून, 2026