फॉर्मूला: इजरायली दिमाग, स्वीडिश नजर, ब्रिटिश मिसाइल तेलअवीव (ईएमएस)। जब दुनिया की तीन महाशक्तियों की सबसे विनाशकारी तकनीकें एक जगह मिल जाएं, तो युद्ध के मैदान में तबाही का ऐसा मंजर पैदा होता है जिसकी कल्पना मात्र से दुश्मन की रूह कांप उठे। ब्रिटेन का नया ‘स्काई सेब्रे’एयर डिफेंस सिस्टम कोई साधारण हथियार नहीं है, बल्कि दुनिया की तीन सबसे शातिर ताकतों का एक ऐसा खौफनाक मेल है जो आसमान में दुश्मन के लिए साक्षात यमराज बन चुका है। इस महा-हथियार के पास हर खतरे को भांप लेने वाली स्वीडन की वो जादुई नजर है जिससे कोई परिंदा भी नहीं छिप सकता, और फैसलों को पलक झपकते ही अंजाम देने वाला इजरायल का वो शातिर व अचूक दिमाग भी है जो हर चक्रव्यूह को तोड़ना जानता है। जब इस त्रिशूल में ब्रिटेन की वो आग उगलती मिसाइल जुड़ती है जो मच 3 की महा-स्पीड से शिकार पर झपटती है, तो फिर दुश्मन का बचना नामुमकिन हो जाता है। यह सिस्टम जंग के मैदान में किसी भी विरोधी देश के हौसले को मिट्टी में मिलाने की ताकत रखता है। एक साथ 24 लक्ष्यों को अपने रडार के फंदे में फंसाकर यह हवा में ही उनका काल बन जाता है। चाहे दुश्मन कितने ही आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट, क्रूज मिसाइलें या घातक ड्रोन सेना भेज दे, स्काई सेब्रे के अभेद्य जाल को पार करना तो दूर, उसकी तरफ आंख उठाने की हिम्मत भी कोई नहीं कर सकता। तीन देशों की इस जुगलबंदी ने आसमान में सुरक्षा की एक ऐसी अभेद्य दीवार खड़ी कर दी है जो बड़े से बड़े आक्रामक देश के गुरूर को पल भर में जमींदोज करने का माद्दा रखती है। स्काई सेबर यूनाइटेड किंगडम की ब्रिटिश सेना का सबसे आधुनिक और खतरनाक ग्राउंड-बेस्ड एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे दिसंबर 2021 में पुरानी हो चुकी रैपियर मिसाइल प्रणाली को रिप्लेस करने के लिए सेना में शामिल किया गया था। यह सिस्टम इतना सटीक और संवेदनशील है कि आवाज की गति से उड़ने वाली टेनिस बॉल के आकार की वस्तु को भी हवा में ढूंढकर नेस्तनाबूद कर सकती है। इसे खास तौर पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों, स्टील्थ फाइटर जेट्स, ड्रोन्स और क्रूज मिसाइलों के सैचुरेशन अटैक यानी एक साथ होने वाले कई हमलों को नाकाम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। तकनीकी रूप से बेजोड़ यह प्रणाली आधुनिक युद्धक्षेत्र की परिभाषा को बदलने की क्षमता रखती है। वीरेंद्र/ईएमएस 08 जून 2026