राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-5 ए के तहत महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से केंद्रीय दिल्ली में सरकारी कार्यालयों, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, भारत मंडपम और अन्य महत्वपूर्ण जगहों तक पहुंच आसान हो जाएगी। आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के तहत पहले 4 स्टेशनों और इंटरचेंज का काम शुरू हो गया है। यह पूरा कॉरिडोर सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर का हिस्सा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/08/जून/2026