जयपुर (ईएमएस)। दौसा कोतवाली पुलिस, डीएसटी व स्पेशल सैल रेन्ज कार्यालय जयपुर की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में अभियुक्त हेमराज मीना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 628.5 ग्राम गांजा बरामद किया है। कोतवाल भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि एसआई बनेसिंह, बाबूलाल, कुम्हेर सिंह की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान लालसोट पुलिया, दलेलपुरा रोड पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा। जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसको पकडक़र तलाशी ली। अभियुक्त हेमराज मीना पुत्र भरतलाल निवासी निठार थाना भुसावर जिला भरतपुर के पास अवैध गांजा 628.5 ग्राम मिला, जिसे वह बेचने के फिराक में था। आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा लाने व बेचने के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है। अशोक शर्मा/ 5:40 बजे/ 8 जून 2026