राज्य
08-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में फिर से गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। खासकर अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा। तापमान में भी और वृद्धि होने के आसार हैं। इस बीच, भीषण गर्मी से परेशान एनसीआर वाले मानसून की राह देख रहे हैं। तीन दिन गर्मी झेलने के बाद कुछ राहत मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 11 व 12 जून को बारिश हो सकती है। तब तापमान भी थोड़ा कम हो जाएगा। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर आसमान साफ रहेगा। तेज धूप भी निकली रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में मानसून की एंट्री जून के आखिरी सप्ताह में हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर क्षेत्र में 25 से 30 जून के बीच मानसून के पहुंचने के आसार हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दिल्ली में मानसून 29 जून को पहुंचा था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/08/जून/2026