राष्ट्रीय
08-Jun-2026
...


-राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि बेंगलुरु,(ईएमएस)। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव और कर्नाटक सरकार की गारंटी समिति के उपाध्यक्ष सूरज हेगड़े का देर रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह लगभग 55 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से कांग्रेस संगठन और कर्नाटक की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। सूरज हेगड़े इंडियन यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी रह चुके थे और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। वह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स के पोते थे और लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अनेक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने उन्हें समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। हिदायत/ईएमएस 08जून26