इन्दौर (ईएमएस) संदिग्धावस्था में एक युवक की मौत के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र का है। युवक कल दोपहर में जब खाना खाने के बाद सोया तों फिर उठा ही नही। नींद में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अनिल पिता कश्मीर उम्र पचास साल निवासी मूसाखेडी है। वह मकान निर्माण का काम करता था। और इसी सिलसिले में कल वह खुड़ैल स्थित एनआरआई कॉलोनी गया था। वहां दोपहर में काम खत्म करने के बाद उसने खाना खाया और आराम करने के लिए लेट गया। काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो साथियों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं होने के चलते उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का खुलासा हो सकता है। आनंद पुरोहित/ 08 जून 2026