क्षेत्रीय
08-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम द्वारा बारिश से पूर्व नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है । जिन स्थानों पर छोटे नाले हैं, वहां पर मैनुअली सफाई की जा रही है, जबकि बडे नालों की जेसीबी एवं हिताची के माध्यम से सफाई की जा रही है। नाला सफाई के दौरान निकलने वाली गंदगी को तत्काल उठाया जा रहा है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार नालों की सफाई का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। नगर निगम के द्वारा आज वार्ड 22 में मधुवन कॉलोनी को जेसीबी से, गोपालपुरा नाले को मैन्युअल, वार्ड 18 ई सेक्टर में नाले को पोकलेन मशीन द्वारा, वार्ड 45 जिंसी नाला नम्बर 2 को मैन्युअल, वार्ड 19 यूनिपेच रोड पर नाले को जेसीबी द्वारा, वार्ड 56 पारस विहार कॉलोनी में मैन्युअल, वार्ड 46 जेएच हॉस्प्टिल नाले को पोकलेन मशीन द्वारा, वार्ड 54 टोंटा की बजरिया में मैन्युअल, वार्ड 41 जूडियो शोरूम के पास मैनुअल, वार्ड 46 कम्पू रोड बजाज मेडिकल स्टोर के सामने नाले को डोंगा मशीन द्वारा, वार्ड 9 रानीपुरा कान्हा पब्लिक स्कूल के पास नाले को जेसीबी द्वारा, वार्ड 14 ख्वाजा नगर में मैनुअल एवं किलागेट चौराहा पर मैन्युअल नाले की सफाई कराई गई। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर नाले एवं नालियों की सफाई कराई गई।