क्षेत्रीय
08-Jun-2026
...


- शिविर में बच्चों को किया सम्मानित भोपाल(ईएमएस)। जैन समाज के 8 दिवसीय जैन बाल युवा शिक्षण शिविर का समापन हुआ, सभी को सम्मानित किया गया। बच्चे प्रतिदिन अभिषेक- पूजा के साथ जैन सिद्धांतों का पालन, आध्यात्मिकता और संस्कृति, संस्कारों को आत्म सात कर रहे थे। शिविर प्रभारी मोहित बड़कुल ने बताया- समाज के उच्च शिक्षित युवाओं द्वारा जीवन को सात्विक विचार धारा के साथ सरल रूप में जीने की शैली सिखाई जा रही थी। बाल एवं युवा शिक्षण शिविर में बच्चों द्वारा अपनी हॉबी के अनुसार कला का प्रदर्शन किया गया। इनमें प्रमुख प. अशोक मांगुलकर, प. रितेश शास्त्री इंदौर, पंडित सौरभ अहमदाबाद, पंडित आयुष दिल्ली, पंडित मुक्तेश अशोक नगर, पंडित आर्जव सिवनी आदि विद्वानों द्वारा दी गई। शिविर में प्रत्येक आयु वर्ग के लोग शामिल थे। मुख्य उद्देश परस्पर सहयोग की भावना के साथ भारत की अमूल्य संपदा संस्कृति -संस्कारों की रक्षा करना है। इस अवसर पर मुमुक्षु मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन, मंत्री देवेंद्र बड़कुल, समाज सेवी कस्तूर चन्द्र बजाज सिलवानी, राजीव मोदी, अनुभव जैन, आशुतोष जैन, संजीव मोदी, अक्षय बड़कुल, अचीत सोगानी, मुस्कान सोगानी, अंतरा भारिल सहित अनेक युवाओं का सहयोग रहा। मोहित बड़कुल / 08 जून, 2026