देवास (ईएमएस)। पुराना पत्ती बाजार स्थित अल रज़ा कमेटी के सफलतापूर्वक 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पार्षद वसीम हुसैन की सरपरस्ती में कमेटी के नए सदर का चयन किया गया। सर्वसम्मति से गरीब नवाज़ होटल वाले नाजिम शाह को अल रज़ा कमेटी का सदर नियुक्त किया गया। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों एवं समाजजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी तथा फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर खदांची शाकिर अली, नायब सदर शाहीद ठेकेदार नागदा, हाजी जुबेर कुरैशी, अररु भाई, गोलू मंसूरी, टोनी भाई, ऐजू जीजा, अजहर हुसैनी, असलम उज्जैनी, हनीफ अब्बासी, अमजद पटेल नागदा, मुदस्सर हाजी रसूलपुर, डॉ. जावेद नागदा, हनिफ अब्बासी, शेरू शेख, राजू पहलवान, फकरू शेख सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने नाज़िम भाई को सदर बनने पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। ईएमएस/ मोहने/ 08 जून 2026