क्षेत्रीय
08-Jun-2026
...


देवास (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी मां चामुण्डा मंडल (जूनियर मंडल) की मासिक बैठक का आयोजन गत दिवस कलश गार्डन में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गायत्रीराजे पवार उपस्थित थी। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने की। जबकि विशेष अतिथि के रूप में जिला प्रभारी धनंजय शर्मा, विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, जिला महामंत्री विजयसिंह पंवार, जिला मंत्री सचिन जोशी, एमआईसी सदस्य गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, जुगनू गोस्वामी उपस्थित थे। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा ने किया। बैठक की शुरुआत में गत माह मंडल द्वारा किए गए कार्यों का ब्योरा मंडल महामंत्री भरत व्यास ने प्रस्तुत किया व आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। बैठक में विधायक पवार ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए पार्टी हित में लगातार कार्य करते रहने का आह्वान किया। बैठक को जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव एवं जिला प्रभारी धनंजय शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए। इस अवसर पर अंकित शर्मा,राहुल पटेल गरीब किसान, प्रभात कल्याणे, सौदान सिंह दरबार ,डॉ किरण मिश्रा, कुणाल जोशी, केशव जोशी, दुर्गा पटेल, रमण देशमुख, पार्षद राहुल दायम, महेश फुलेरी, रितु सावनेर, आशुतोष जोशी, अजब सिंह ठाकुर, अजय तोमर, जिला सह कार्यालय मंत्री पुष्पलता सोनगरा,अशोक पोरवाल, दर्शन कुमावत, ओम जायसवाल, प्रकाश ठाकुर, राजेश जैन, धीरज चौहान, निलेश श्रीवास, मुकेश जैन, केशव सोनी, राहुल तेजी सहित मंडल, प्रभारी, संयोजक उपस्थित थे। संचालन महामंत्री नवीन सोलंकी ने किया एवं आभार महामंत्री भरत व्यास ने माना। ईएमएस/ मोहने/ 08 जून 2026