- गायक संजय सेन और रवि शर्मा के भजनों पर थिरके श्याम प्रेमी, बही भक्ति की बयार खरगोन (ईएमसस)। शहर की ग्रीन गोल्ड कॉलोनी में रविवार रात अधिकमास के उपलक्ष्य में एक भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति की ऐसी बयार बही की देररात तक श्याम प्रेमी भक्ति की बयार में श्याम रंग से सराबोर रहे। संकीर्तन के दौरान श्री खाटू श्याम का मनमोहक और भव्य दरबार सजाया गया, जिसे देखकर उपस्थित भक्त भाव विभोर हो गए। भव्य दरबार में श्री श्याम के साथ प्रथम पृूज्य देव गणेश जी एवं हनुमानजी की मनमोहक प्रतिमाएं आस्था का केंद्र रही। b रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजे इस दरबार ने भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बांके बिहारी मंदिर के संस्थापक श्याम बड़ोले ने अपनी पत्नी संगीता बड़ोले के साथ दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर महाआरती की। इसके बाद भजन संध्या का विधिवत शुभारंभ हुआ। गणेश वंदना के साथ ही भजनों की अमृत वर्षा आरंभ हुई। nसूरजगढ़ के संजय सेन की प्रस्तुतियों ने सांवरियो सेट्यो है, जो लेनो है जो मग लो।। छायें काली घटाएं तो क्या जैसे भजनों से श्रोताओं को प्रभू भक्ति में ऐसा लीन किया कि महिला-पुुरुषों के साथ बच्चे, युवा जयकारे लगाकर झूम उठे। इंदौर के भजन गायक रवि शर्मा ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाणे आणु है.., दरबार सांवरिया ऐसो सजो प्यारो.., प्रीत की चादरिया ओढ़ के सांवरिया गांऊ में सांवरे, बिन तुम्हारे जी न पाऊं मैं.. जैसे सुमधुर भजनों से भक्तों को श्री श्याम रंग से सराबोर कर दिया। आयोजन के दौरान श्री बांके बिहारी, श्री खाटू श्याम सहित सांवरिया सेठ के जयकारों से आयोजन स्थल गुंजायमान होता रहा। भजनों की मनमोहक धुनों पर पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से ओत.प्रोत हो गया। श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भजनों पर नाचते.गाते रहे और प्रभु स्मरण में लीन रहे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने संकीर्तन का आनंद लिया और पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन समिति के श्री बड़ोले ने बताया कि यह आयोजन अधिकमास के पवित्र अवसर पर अध्यात्मिक वातावरण निर्मित करने और धार्मिक उत्साह को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें कॉलोनिवासियों सहित मंदिर समिति और श्री श्याम सेवक परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। ईएमएस/ नाजिम शेख/ 08 जून 2026