क्षेत्रीय
08-Jun-2026
...


- सोमवार देर रात हुई वारदात, बेटे ने पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई खरगोन (ईएमसस)। जिले के ग्राम गलतार में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात एक महिला की कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप महिला के पति बिशन बड़ोले पर लगा है। इस हृदय विदारक घटना के बाद ग्राम में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा। पीएम रुम पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि बिशन का म़ृतिका सईदी बाई से दिन में विवाद हुआ था। इसके बाद रात करीब एक बजे बिशन ने कुल्हाड़ी से जानलेवा वार किया। सिर, गले और सीने पर गहरे घाव होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई सुदामा मोरे ने बताया कि सूचना के बाद बिस्टान पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने पूरे इलाके का बारीकी से मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित पति बिशन फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। ईएमएस/ नाजिम शेख/ 08 जून 2026